अपनी याददाश्त बढ़ाने के लिए आसान उपाय | Easy Ways to Increase Your Memory in Hindi

अपनी याददाश्त बढ़ाने के लिए आसान उपाय | Easy Ways to Increase Your Memory in Hindi

अपनी याददाश्त बढ़ाने के लिए आसान उपाय | Easy Ways to Increase Your Memory, boost memory, Sharp Memory Tips
Boost Your Memory in Hindi




अच्‍छी याद्दाश्‍त आपकी बड़ी ताकत बन सकती है। और याद्दाश्‍त बढ़ाने के लिए आप कुछ कारगार तरीके आजमा सकते हैं। जिससे आपको कुछ भी याद रखने में आसानी होती है। वैसे तो अपनी यादास्त को अच्छा रखने के लिए खुद का फिट होना जरुरी है। इस लिए इसलिए हमे अपनी दिनचर्या में  खाने-पीने  के साथ-साथ प्रयाप्त नींद जरुरी है जिससे हमारा दिमाग रिलैक्स रहे। 

आईये हम जानते है ऐसे कुछ आसान उपाय जिससे हम अपनी याददाश्त बढ़ा सकते है….

ऐसे बढ़ायें अपनी याद्दाश्‍त (Boost Your Memory This Way)

सीखना तो उम्र भर चलता रहता है। लगातार सीखते रहने और उसका लाभ उठाने की यह प्रवृत्ति ही तो इंसान को बाकी जीवों से अलग करती है। इंसान की बुद्धि और विवेक ही उसे बाकियों से बेहतर बनाती है। इसलिए अपने हुनर को लगातार मांझते रहना बहुत जरूरी है। यहां हम कुछ ऐसे प्‍वाइंट्स बता रहे हैं, जो आपको अपनी याद्दाश्‍त को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

1.) बादाम (Almond) :-

बादाम के बारे में तो हमेशा सुना ही होगा कि बादाम से दिमाग बढ़ता है। यह बात बिल्कुल सही भी है। बादाम में एंटी ऑक्सीडेंट और ओमेगा 3 एसिड पाया जाता है, जो कि हमारी मेमोरी को बढ़ाने में मदद करता हैं। रात को 4-5 बादाम भिगोकर सुबह उनका छिलका उतार कर उसे सिलबट्टा पर पीस कर दूध के साथ खाएं। इससे दिमाग अच्छा होता है।


2.) अखरोट (Walnut) :-

अखरोट भी दिमाग के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह दिमाग की कमजोरी को दूर करता है। सुबह नियमित रूप से 20 ग्राम भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से याद्दाश्त बढ़ती है।

 

यह भी पढ़े : अजवाइन के पानी से भगाये मोटापा | Reduce Obesity with Celery Water

 

3.) चीजों को जोड़ना सीखिये (Learn to Add Things) :-

आप जो चीजें, बातें नयी सीख रहे हैं, उन्‍हें पुरानी बातों से जोड़ना सीखें। उदाहरण के लिए यदि आपको यमुना की लंबाई (1376 किलोमीटर) के बारे मे पता चला है, तो आप उसे ताजमहल से जोड़ सकते हैं। इससे आपको दोनों के बारे में जरूरी चीजें याद रहेंगी।


4.) दोहरायें (Repeat) :-

जब आप किसी चीज को मन ही मन दोहराते हैं, तो आपके लिए उसे याद रखना आसान हो जाता है। या तो आप चीज को अपने मन में दोहराते रहें। आप चाहें तो उन बातों को लगातार कागज पर लिखकर भी याद कर सकते हैं। इससे आपको उन शब्‍दों को याद रखने में आसानी होगी।


यह भी पढ़े : अपनी सेहत व फिटनेस को बरकरार रखने के कुछ खास टिप्स | Some Special Tips to Maintain Your Health and Fitness

5.) तरीके आजमायें (Try Ways) :-

यदि आप‍ किसी घटनाक्रम को याद करने का प्रयास कर रहे हैं, तो कुछ तरकीब भी आजमा सकते हैं। मान लीजिये आपको अंग्रेजी में नवग्रहों के नाम याद करने हैं, तो आप `My Very Educated Mother Just Showed Us Nine Planets’, का तरीका आजमा सकते हैं। इसमें हर शब्‍द के पहले अक्षर से ग्रह का आता है।


6.) कार्ड पर लिख लें (Write on The Card) :-

जब आप महत्‍वपूर्ण ऐतिहासिक तारीख, फॉर्म्‍यूले आदि को याद करना हो, तो आप इसके लिए फ्लैश कार्ड पर उन्‍हें लिख सकते हैं। और जब भी आपको जरूरत महसूस हो, आप उन कार्डस को देख सकते हैं।

7.) गाएं और याद्दाश्‍त बढ़ायें (Sing and Remember) :-

अपनी लयबद्धता के कारण संगीत आसानी से आपके दिमाग में समा जाता है। अपने पसंदीदा गाने की धुन पर उन चीजों को सेट कर लीजिये, जिन्‍हें आप याद करना चाहते हैं। इससे आप तथ्‍यों को लंबे समय तक याद रख पाएंगे।


यह भी पढ़े : COVID19 : कोरोना वायरस से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें | Do’s and Don’ts to Avoid Corona Virus…

 

8.) जो पढ़े उसे महसूस करें (Feel What You Read) :-

आप जो भी पढ़ें मस्तिष्‍क में उसकी एक तस्‍वीर बनाने की कोशिश कीजिये। इससे आप चीजों को अधिक लंबे समय तक याद रख पाएंगे। जब आप पढ़ रहे हों, तो साथ-साथ उन शब्‍दों के बारे में सोचना शुरू कर दें। सोचें कि वह चीज कैसी दिखती होगी, उसकी सुगंध कैसी होगी अथवा उसका स्‍वाद कैसा हो सगता है।



9.) उदाहरण दें (Give Examples) :-

जब आप किसी चीज को असल जिंदगी के उदाहरणों से जोड़कर देखते हैं, तो मस्तिष्‍क के लिए उन चीजों को दोहराना आसान हो जाता है। हमारा मस्तिष्‍क उन तथ्‍यों को आसानी से याद रख पाता है। कहा जाता है कि मानव जीवन भर अपने मस्तिष्‍क का बामुश्‍किल पांच से सात फीसदी ही इस्‍तेमाल कर पाता है। बाकी हिस्‍सा अनछुआ ही रह जाता है। लेकिन, अपनी याद्दाश्‍त को सुधारने के लिए आपको मस्तिष्‍क का व्‍यायाम जरूर करना चाहिये।

यह भी पढ़े : डायबिटीज रोगियों के लिए कारगर हैं, 10 घरेलू नुस्खे | 10 Home Remedies for Diabetic Patients

10.) अच्छी नींद ले (Have a Good Sleep) :-

दिमाग के लगातार प्रयोग से दिमाग भी थक जाता है। नियमित रूप से 7-8 घंटे सोना चाहिए जिससे कि हमारा दिमाग शांत रहता है और हमारे दिमाग की सोचने की क्षमता बढ़ जाती है। 


सारांश : अगर आप  चीज को याद रखना चाहते है तो आपको उस चीज को साथ में  जोड़ कर कोई ऐसी कहानी बनाये जिससे वह बात आपके  रेजिस्टर्ड हो जाए। साथ में तनाव से दूर रहे, तनाव हमारी स्मरण शक्ति को कमजोर करता है। 

2 thoughts on “अपनी याददाश्त बढ़ाने के लिए आसान उपाय | Easy Ways to Increase Your Memory in Hindi”

Leave a Comment