मासिकधर्म के दौरान होने वाली हैवी ब्लीडिंग को रोकने के उपयोगी 10 घरेलू नुस्खे | 10 Useful Home Remedies to Prevent Heavy Bleeding During Periods in Hindi

पीरियड्स के दौरान होने वाली हैवी ब्लीडिंग को रोकने के उपयोगी 10 घरेलू नुस्खे10 useful home remedies to prevent heavy bleeding during periods in Hindi

Home Remedies to Prevent Heavy Bleeding During Periods
Home Remedies to Prevent Heavy Bleeding During Periods

ज्यादातर महिलाओं के साथ पीरियड्स को लेकर कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है। कभी पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द तो कभी बहुत ज्यादा ब्लीडिंग। ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या को मैनरेजिया कहते हैं जिसका सीधा संबंध हॉर्मोन्स की गड़बड़ी और सेहत की खराबी से है। इसके अलावा स्ट्रेस, डाइटिंग, थॉयराइड, पेल्विक इन्फेक्शन्स और ट्यूमर जैसी अन्य कई वजहें भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़े : डायबिटीज रोगियों के लिए कारगर हैं, 10 घरेलू नुस्खे | 10 Home Remedies for Diabetic Patients


हैवी ब्लीडिंग को दूर करने के घरेलू उपाय

1 ). दालचीनी ( Cinnamon ) :-

हैवी पीरियड्स की प्रॉब्लम को दूर करने में दालचीनी (Cinnamon)  भी बहुत ही असरकारक है। दालचीनी के टुकड़ों को पानी के साथ अच्छे से उबालें। उबलने के बाद गुनगुना होने पर इसे पिएं। ब्लीडिंग के साथ ही दर्द की समस्या को भी दूर करने में बहुत ही फायदेमंद होता है।

2). सौंफ (Anise / Fennel) :-

सौंफ को पीसकर उसका पाउडर बना लें, बाजार में उपलब्ध तैयार सौंफ़ पाउडर भी ले सकते है। घर पर बनाया गया पाउडर ज्यादा अच्छा होता है। और इसे एक कप पानी के साथ लगभग 5 मिनट तक उबालें। छानकर गर्मा गरम ही इसे पिएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ी मिश्री मिला सकते है। 

3). सरसों के दाने (Mustard Seeds) :-

सरसो के दानों को मिक्सी में डालकर उसका पाउडर बना लें। पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग होने पर गुनगुने दूध के साथ एक चम्मच इसके पाउडर को फांक लें। बहुत ही असरदार घरेलू नुस्खा है।

यह भी पढ़े :  अपनी सेहत व फिटनेस को बरकरार रखने के कुछ खास टिप्स | Some Special Tips to Maintain Your Health and Fitness

4). मूली (Radish) :-

मूली भी हैवी ब्लीडिंग रोकने का एक असरदार इलाज है। 2-3 मूली को पानी की सहायता से गाढ़ा सा पेस्ट बना लें। इसमें एक कप के बराबर बटरमिल्क डालें। बेहतर और जल्द असर पाने के लिए पीरियड्स के दिनों में रोजाना इसका सेवन करें।


5). अदरक (Ginger) :-

अदरक के टुकड़ों को पानी के साथ कुछ देर तक उबालें। स्वादानुसार इसमें चीनी या शहद मिलाएं। पीरियड्स के दौरान तीन से चार बार इसे पिएं। हैवी ब्लीडिंग में बहुत जल्द आराम मिलता है। साथ ही सेहत के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है।

6). धनिया (Coriander Seeds) :-

लगभग 20 ग्राम धनिया के बीज को 2 कप पानी के साथ अच्छे से उबाल लें और इसे ठंडा होने के बाद पिएं। इसके अलावा ताजा धनिया की पत्तियों को पानी के साथ उबालें। स्वादानुसार चीनी मिलाएं।दिन में 3-4 बार पीने से हैवी ब्लीडिंग को कंट्रोल किया जा सकता है। मौसम के अनुसार धनिया और अदरख की चटनी बना कर भोजन में शामिल कर सकते है।   


7). गन्ने का रस (Sugarcane Juice) :-

पीरियड्स शुरू होने के 1-2 हफ्ते पहले से ही गन्ने का जूस पीना शुरू कर दें। सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है साथ ही हैवी ब्लीडिंग की समस्या भी दूर होती है। गर्मियों के मौसम में गन्ने का रस बहुत लाभदायक होता है। 



यह भी पढ़े : वजन घटाने में उपयोगी है पुदीने की चाय | Mint Tea is Useful in Weight Loss


8). एलोवेरा (Aloe Vera) :-

ज्यादातर लोग एलोवेरा को स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने की जड़ी-बूटी मानते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि ऐलोवेरा का जूस पीना पीरियड्स में होने वाले हैवी ब्लीडिंग और दर्द दोनों से ही छुटकारा दिलाता है।

9). कद्दू (Pumpkin) :-

पीरियड्स के दौरान होने वाले हैवी ब्लीडिंग को रोकने में कद्दू खाना भी बहुत ही फायदेमंद होता है। कद्दू का गूदा निकालकर उसे नॉर्मल टेम्परेचर पर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। कुछ समय बाद इसे चीनी मिलाकर अच्छे से पीस लें। मिक्सचर को दही या दूध के साथ रोजाना पिएं और फर्क देखें।


10). पपीता (Papaya) :-

पपीता हैवी ब्लीडिंग रोकने के लिए ही नहीं बल्कि पीरियड्स की अनियमितता को भी सुधारता है। इसके लिए रोजाना लगभग 1 कटोरी पपीता खाना चाहिए। पपीते में मौजूद पॉपेन एंजाइम कई सारे रोगों के इलाज में फायदेमंद है। 

3 thoughts on “मासिकधर्म के दौरान होने वाली हैवी ब्लीडिंग को रोकने के उपयोगी 10 घरेलू नुस्खे | 10 Useful Home Remedies to Prevent Heavy Bleeding During Periods in Hindi”

Leave a Comment