त्वचा व बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी के असरदार उपयोग | Multani Mitti usage for Skin and Hair in Hindi

प्राचीन काल से ही मुल्तानी मिट्टी को त्वचा, बालों और स्वास्थ्य संबंधित अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए एक प्राकृतिक उपचार के रूप में अपनाया गया है। सौंदर्य प्रसाधन उद्योग में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल प्रमुख रूप से किया जाता है। त्वचा व बालों से संबंधित हर्बल प्रोडक्ट में प्रमुख घटक के रूप में मुल्तानी मिट्टी का उपयोग किया जाता है।
आइए जानते हैं किस तरह से मुल्तानी मिट्टी से बाल और त्वचा को खूबसूरत बनाया जा सकता है।

Multani mitti powder
Multani Mitti Kya hai?

Table of Contents

मुल्तानी मिट्टी क्या है? | What is Multani Mitti ?

मुल्तानी मिट्टी का नाम इसके जन्म स्थल के ऊपर रखा गया है। यह मिट्टी पाकिस्तान के मुल्तान नामक जगह पर पाई जाती है। मुल्तान जगह के नाम पर इस मिट्टी का नाम मुल्तानी मिट्टी रखा गया है। इसमें मैग्निशियम, सिलिका, लोहा, कैल्साइट, डोलोमाइट, कैल्शियम जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं। मुल्तानी मिट्टी सामान्यतः बाजार में आसानी से पाउडर के रूप में उपलब्ध रहती है।
मुल्तानी मिट्टी प्राकृतिक रूप से एंटीसेप्टिक का काम करती है। पुराने जमाने में घाव को ठीक करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता था। राजा महाराजा युद्ध पर जाते तो इस मिट्टी को अपने साथ रखते थे।

मुल्तानी मिट्टी के त्वचा व चेहरे के लिए फायदे | Multani Mitti Benefits for Skin and Facepack | Multani Mitti ke Faide

तैलीय त्वचा के लिए | Multani Mitti for Oily Skin in Hindi

मुल्तानी मिट्टी प्राकृतिक रूप से त्वचा के अतिरिक्त तेल को सोखता है। यह त्वचा के रोम छिद्र को ओपन करके स्क्रीन के पीएच लेवल को संतुलित करता है। इसका उपयोग फेस पैक के रूप में किया जाता है।

मुल्तानी मिट्टी, दही और नींबू का फेस पैक | Multani Mitti, Yogurt and Lemon Face Pack

सामग्री | Ingredients:
1.) मुल्तानी मिट्टी (2 चम्मच)
2.) ताजा दही (1 चम्मच)
3.) नींबू का रस (2-4 बूंद)

विधि | How to Use Multani Mitti:
1.) सबसे पहले मुल्तानी मिट्टी, दही और नींबू के रस को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
2.) अपने चेहरे को अच्छे से धोकर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
3.) इस पेस्ट को 10 से 15 मिनट तक फेस पर लगा रहने दें, जब तक की अच्छे से सूख जाए।
4.) अब इस फेस पैक को ताजा पानी से अच्छे से धो लें।
5.) चेहरे को अच्छे से धोने के बाद त्वचा पर एक अच्छा मॉश्चराइजर लगाएं।

नोट: इस फेस पैक को सप्ताह में तीन से चार बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
फायदे | Benefits: मुल्तानी मिट्टी, दही और नींबू का रस त्वचा से अत्यधिक तेल को निकालने में मदद करता है। तथा चेहरे की गंदगी को भी साफ करता है। त्वचा पर अतिरिक्त तेल होने की वजह से त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। और इसी वजह से कील-मुंहासे ज्यादा होते हैं। यह फेसपैक आपको इन समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

कील-मुहांसों के लिए | Multani Mitti for Pimples in Hindi

किशोरावस्था में आने पर कील मुंहासे सबसे अधिक होते हैं। यह हार्मोंस मे बदलाव की वजह से होता है तथा आजकल की लाइफ स्टाइल, अनियमित खानपान और प्रदूषण की वजह से भी कील मुंहासे की समस्या होती है। वजह कोई भी हो सकती है, परंतु मुल्तानी मिट्टी से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक | Multani Mitti and Rose Water Facepack

सामग्री | Ingredients:
1.) मुल्तानी मिट्टी (1 चम्मच)
2.) गुलाब जल (1 चम्मच)
3.) चंदन पाउडर (1 चम्मच)

विधि | How to Apply Multani Mitti on face:
1.) सबसे पहले मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और चंदन पाउडर को बराबर मात्रा में अच्छे से मिलाएं।
2.) तैयार मिश्रण को चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं।
3.) इस फेसपैक को प्राकृतिक रूप से सूखने दें। लगभग 15 मिनट में सूख जाएगा।
4.) पूरा सूख जाने के बाद गुनगुने अथवा ताजे पानी से धो लें।

नोट: इस फेस पैक को आप नियमित रूप से लगा सकते हैं।
फायदे | Benefits: गुलाब जल और चंदन त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं जिससे कील मुहांसों में राहत मिलती है। मुल्तानी मिट्टी प्राकृतिक रूप से अतिरिक्त तेल को सोखता है जिस कारण से चेहरे पर नए पिंपल्स और मुहांसे कम निकलते हैं।

multani mitti face pack
Multani Mitti Face Pack

दमकती चमकती त्वचा के लिए | Multani Mitti For Glowing Skin

आज के समय में हर किसी का यह सपना है कि उसकी त्वचा सुंदर और दमकती हो। और लोगों की इसी चाहत का फायदा उठाकर बहुत सारी कंपनियां बाजार में तरह – तरह के प्रोडक्ट लॉन्च करके अच्छी खासी कमाई करती हैं। हमारे घर में उपलब्ध प्राकृतिक नुस्खे और उपाय बाजार के प्रोडक्ट से लाख गुना बेहतर है आइए जानते हैं प्राकृतिक तरीके से चमकती दमकती त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग

सामग्री | Ingredients:
1.) मुल्तानी मिट्टी (2 चम्मच)
2.) बेसन (½ चम्मच)
3.) टमाटर का रस (4 चम्मच)
4.) गुलाब जल

विधि | How to Use Multani Mitti:
1.) मुल्तानी मिट्टी में बेसन व टमाटर का रस और आवश्यकतानुसार गुलाब जल को मिलाकर एक अच्छा पेस्ट तैयार कर लें।
2.) अब इस पेस्ट को आंखों से बचा कर अच्छे से अपनी त्वचा व फेस पर लगाएं।
3.) 15 से 20 मिनट तक उसे सूखने दें।
4.) जब यह अच्छे से सूख जाए तो उसे ताजे या गुनगुने पानी से धो लें।

नोट: इसे हफ्ते में तीन से चार बार लगा सकते हैं।
फायदे | Benefits: मुल्तानी मिट्टी त्वचा के रोम छिद्र को खोलकर अशुद्धियां दूर करता है। और साथ ही टमाटर का रस डेड सेल्स को बाहर निकालने का काम करता है और बेसन का इस्तेमाल करने से त्वचा में प्राकृतिक रूप से निखार आता है।

रूखी त्वचा के लिए | Multani Mitti for Dry Skin

मुल्तानी मिट्टी जिस तरह ऑयली स्किन के लिए लाभदायक है वैसे ही यह रूखी व बेजान त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक है।

सामग्री | Ingredients:
1.) मुल्तानी मिट्टी पाउडर (1 चम्मच)
2.) शहद (1 चम्मच)
3.) अंगूर (3-4)

विधि | How to Use Multani Mitti on Face:
1.) सबसे पहले अंगूर को अच्छी तरह से मसल कर उसमें मुल्तानी मिट्टी और शहद को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
2.) अब इस पेस्ट को चेहरे की त्वचा पर लगाकर 10-15 मिनट तक सूखने दें।
3.) सूखने के बाद इसे ताजे व साफ पानी से धो लें।
4.) चेहरे को साफ करने के बाद में एक अच्छा मॉश्चराइजर जरूर लगाएं।

नोट: इस फेस पैक को हफ्ते में दो या तीन बार लगा सकते हैं।
फायदे | Benefits: शहद आपकी त्वचा को मॉश्चराइज करके चेहरे को नमी प्रदान करता है और इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा संबंधित अन्य समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। अंगूर में एंटी एजिंग के तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा पर होने वाली झुर्रियों व झाइयों को रोकता है।

वाइट हेड्स और ब्लैक हेड्स के लिए | Multani Mitti for Black heads and White Heads

हमारी त्वचा पर काफी बारीक छिद्र होते हैं इन छिद्र का मुख्य काम है, त्वचा को ताजी हवा प्रदान करना जिससे त्वचा स्वस्थ रहें। लेकिन प्रदूषण, अनियमित खानपान और लापरवाही की वजह से यह छिद्र गंदगी से भर जाते हैं और इन्हें ब्लैक हेड्स और वाइट हेड्स कहा जाता है। मुल्तानी मिट्टी के इस फेस पैक से रोम छिद्र खोलकर ब्लैक हेड्स और वाइट हेड्स से छुटकारा पाया जा सकता है।

सामग्री | Ingredients:
1.) मुल्तानी मिट्टी पाउडर (1 चम्मच)
2.) रवा सूजी (½ चम्मच)
3.) गुलाब जल

विधि | How to Use Multani Mitti:
1.) सर्वप्रथम मुल्तानी मिट्टी में सूजी, गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
2.) अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं।
3.) फिर हाथों की उंगलियों से हल्के से इस पेस्ट से वहां मसाज करें जहां ब्लैके हेड और वाइट हेड है बन रहे हो।
4.) 3 से 5 मिनट मसाज करने के बाद। इस फेस पैक को सूखने दें।
5.) फिर इसे ताजे पानी से धो ले।

नोट: इस फेस पैक को आप हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
फायदे | Multani mitti ke faide: मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल त्वचा को शुद्ध करने में बहुत उपयोगी है। यह त्वचा की गंदगी को बाहर करके गहराई से साफ करता है। सूजी के दाने स्क्रब के रूप में गहराई में जमी हुई गंदगी को बाहर निकालने में काफी मदद करते है।

multani mitti in hindi
Multani Mitti for Skin

दाग धब्बों के लिए | Multani Mitti for Spots

मुल्तानी मिट्टी के इस फेस पैक से चेहरे व त्वचा पर होने वाली दाग धब्बों को मिटाया जा सकता है।

सामग्री | Ingredients:
1.) मुल्तानी मिट्टी (1 चम्मच)
2.) आलू का रस (2 चम्मच)

विधि | How to Use Multani Mitti:
1.) सर्वप्रथम आलू के रस में मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
2.) अब अपने चेहरे को अच्छे से साफ करके इस पैक को चेहरे पर लगाएं।
3.) फेस पैक को 10 मिनट तक सूखने दें।
4.) अच्छे से सूख जाने के बाद में ताजे पानी से इसे धो ले।

नोट: इस फेस पैक को आप सप्ताह में एक से दो बार लगा सकते हैं।
फायदे | Benefits of Multani Mitti: मुल्तानी मिट्टी व आलू का रस त्वचा के कील मुहांसों को साफ करने के साथ-साथ त्वचा के दाग धब्बों को हल्का करके खत्म कर देता है।

त्वचा की टैनिंग को दूर करने के लिए | Multani Mitti for Sun Tanning

गर्मियों में धूप व गर्मी की वजह से चेहरे व हाथ पैर की त्वचा में काफी टैनिंग हो जाती है इससे छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक बहुत लाभदायक है।

सामग्री | Ingredients:
1.) मुल्तानी मिट्टी पाउडर (1 चम्मच)
2.) नारियल पानी (1 चम्मच)
3.) चीनी (1 चम्मच)

विधि | How to Use Multani Mitti:
1.) सर्वप्रथम मुल्तानी मिट्टी में नारियल पानी और चीनी को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
2.) अब अपने चेहरे को अच्छे से साफ करके इस पेस्ट को अच्छे से लगाएं।
3.) इस पेस्ट के सूख जाने के बाद ताजे पानी से अच्छे से धो लें।

नोट: इस फेस पैक को आप सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
फायदे | Benefits: मुल्तानी मिट्टी और नारियल पानी गर्मी के मौसम में त्वचा को अंदर से ठंडक प्रदान करते है।और त्वचा को टैनिंग से बचाता है तथा जलन व खुजली में भी आराम देता है।

multani-mitti-neem-chandan-besan- facepack
Multani Mitti, Neem, Chandan, Haldi FacePack

त्वचा में निखार के लिए | Mulatni Mitti for Fairness

आज के समय में हर कोई अपनी त्वचा में निखार और गोरापन पसंद करता है। मुल्तानी मिट्टी के इस फेस पैक से आप अपनी त्वचा में निखार ला सकते हैं।

सामग्री | Ingredients:
1.) मुल्तानी मिट्टी (4 चम्मच)
2.) बेसन (1 चम्मच)
3.) नीम पाउडर (2 चम्मच)
4.) चंदन पाउडर (1 चम्मच)
5.) हल्दी पाउडर (½ चम्मच)
6.) गुलाब जल (आवश्यकतानुसार)

विधि | How to Use Multani Mitti:
1.) सबसे पहले इन सभी सामग्री को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
2.) अपने चेहरे की त्वचा को साफ करके इस पेस्ट को फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाएं।
3.) हल्के हाथों से मसाज भी कर सकते हैं।
4.) जब फेस पैक सूख जाए तो ताजे पानी से इसे धो ले।

नोट: इस फेस पैक को आप हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो इन सब सामग्री को पाउडर के रूप में मिला कर एयर टाइट डब्बे में रख सकते हैं।
फायदे | Benefits: नीम पाउडर, हल्दी पाउडर व मुल्तानी मिट्टी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जो हमारी त्वचा को इंफेक्शन से बचाते हैं। और साथ में मुंहासे आदि को ठीक करते हैं। बेसन, चंदन पाउडर आदि त्वचा में निखार लाने का काम करते हैं।

मुल्तानी मिट्टी के बालों के लिए फायदे | Multani Mitti Benefits for Hair |

जैसे मुल्तानी मिट्टी हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है वैसे ही मुल्तानी मिट्टी हमारे बालों के लिए भी बहुत गुणकारी है। हमारे बाल जब रूखे बेजान और टूटने लगते हैं तो इस समस्या को मुल्तानी मिट्टी से दूर कर सकते हैं तो आइए जानते हैं बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी के उपाय

बालों में डैंड्रफ के लिए | Multani Mitti for Dandruff

आज के समय में हर कोई बालों कि रूसी, डैंड्रफ से ग्रसित है। डैंड्रफ हमारे सर की त्वचा के रूखेपन से उत्पन्न होता है। आमतौर पर ठंड के दिनों में यह समस्या बहुत ज्यादा होती है। मुल्तानी मिट्टी के इस उपाय से आपको फायदा होगा।

सामग्री | Ingredients:
1.) मुल्तानी मिट्टी पाउडर (4 चम्मच)
2.) मेथी दाना (6 चम्मच)
3.) नींबू का रस (1 चम्मच)

विधि | How to Use Multani Mitti:
1.) मेथी दाने को रात भर भिगोकर सुबह इसका पेस्ट बना लें।
2.) फिर इसमें नींबू का रस और मुल्तानी मिट्टी अच्छे से मिला ले।
3.) अब इस तैयार पेस्ट को अपने सर पर लगाएं और ध्यान रखें कि यह पेस्ट आपके सर की त्वचा पर अच्छे से लगे।
4.) अब इसे 20 से 25 मिनट सूखने दें। और इसके बाद शैंपू कर लें।

नोट: इसे आप सप्ताह में एक बार ही इस्तेमाल करें।
फायदे | Benefits: मुल्तानी मिट्टी में मेथी के दाने मिलाने से यह डैंड्रफ पर बहुत असरदार काम करते हैं। नींबू का रस बालों के रोम को मजबूत करके सर की त्वचा को साफ करता है।

Multani-Mitti-For-Hair-Growth
Multani Mitti For Hair Growth

दो मुंहे बालों के लिए | Multani Mitti for Two wavy Hair

कमजोर और बेजान बालों में दो मुंहे बालों की समस्या बहुत ज्यादा होती है। जब बाल के नीचे का हिस्सा कमजोर, बेजान और रूखा हो जाता है। तो वहां से बाल दो मुंहे होने लग जाते हैं। मुल्तानी मिट्टी के उपयोग से दो मुंहे बालों से छुटकारा पाया जा सकता है।

सामग्री | Ingredients:
1.) मुल्तानी मिट्टी पाउडर (4 चम्मच)
2.) जैतून का तेल (3 चम्मच)
3.) दही (1 कप)

विधि | How to Use Multani Mitti:
1.) पहले दिन रात को अपने बालों में अच्छे से जैतून के तेल की मालिश करें।
2.) अगले दिन सवेरे मुल्तानी मिट्टी में दही व थोड़ा सा जैतून का तेल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
3.) अब इस पेस्ट को अपने बालों पर अच्छी तरह से लगाएं।
4.) 25 से 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें और उसके बाद में शैंपू कर लें।

नोट: इसे आप हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
फायदे | Benefits: मुल्तानी मिट्टी बालों और सर की त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। और इसके साथ जैतून का तेल और दही बालों में कंडीशनर का काम करते हैं। सर की त्वचा से बालों में पोषण पहुंचता है और बाल दो मुंहे होने से बच जाते हैं।

रूखे बेजान बालों के लिए | Multani Mitti for Dry Hair

बालों में रूखापन और ड्राइनेस की समस्या लगभग सबको होती है। मुल्तानी मिट्टी के उपयोग से आप रूखे बेजान बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

सामग्री | Ingredients:
1.) मुल्तानी मिट्टी पाउडर (4 चम्मच)
2.) शहद (2 चम्मच)
3.) दही (½ कप)
4.) नींबू का रस (1 चम्मच)

विधि | How to Use Multani Mitti:
1.) मुल्तानी मिट्टी में शहद दही और नींबू अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
2.) इस पेस्ट को अपने बालों पर अच्छी तरह से लगाएं।
3.) 20 से 25 मिनट के बाद शैंपू कर ले।

नोट: इस नुस्खे को हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
फायदे | Benefits: मुल्तानी मिट्टी और दही कंडीशनर का काम करते हैं. वही शहद बालों को नमी प्रदान करता है। और नींबू सर की त्वचा को पोषण देकर बालों को चमक देता है।

मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करते समय ध्यान रखने वाली सावधानियां | Precautions to be taken while Using Multani Mitti

वैसे तो मुल्तानी मिट्टी के अनगिनत फायदे हैं यह एंटीसेप्टिक के रूप में स्वास्थ्य संबंधित लाभ देता है परंतु इसके प्रयोग करते समय हमें कुछ सावधानियां रखनी चाहिए जो कि निम्न है:
1.) मुल्तानी मिट्टी हमेशा अच्छी क्वालिटी के यूज़ करनी चाहिए बाजार में मिलने वाली खुली मुल्तानी मिट्टी में मिलावट हो सकती है।
2.) मुल्तानी मिट्टी को गर्म और नमी वाली जगह पर ना रख कर इन्हें एयरटाइट डब्बे में डाल कर फ्रिज में रख सकते हैं।
3.) मुल्तानी मिट्टी एक प्रकार की मिट्टी ही है अतः ध्यान रखें इसका इस्तेमाल करते समय यह आपके मुंह में ना जाए क्योंकि इसकी वजह से किडनी स्टोन या फिर पेट संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
4.) मुल्तानी मिट्टी की तासीर ठंडी होती है सर्दियों में और सर्दी जुखाम बुखार आदि अवस्था में इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
5.) मुल्तानी मिट्टी शुष्क प्रवृत्ति की होती है अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रुखी रहती है तो इसमें आप बादाम का तेल मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
6.) मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाने के बाद बिल्कुल भी ना बोले क्योंकि इससे चेहरे की त्वचा पर खिंचाव उत्पन्न होगा और झाइयां व झुर्रियों का कारण भी बन सकती है।
7.) मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल के बाद त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए त्वचा पर मॉश्चराइज्ड क्रीम जरूर लगाएं।

Also Read It:

Leave a Comment