सर्दी के मौसम में रहना है खूबसूरत और फिट, तो ये स्वादिष्ट चीजें खाएं | Stay Beautiful and Fit in winter, so Eat these Delicious Food in Hindi

सर्दियों का मौसम सबको बहुत अच्छा लगता है। क्यूंकि ऐसे मौसम में खाने व पिने का सबसे ज्यादा मज़ा आता है। परन्तु ऐसे मौसम में अनियमित खाने पिने की दिनचर्यां से स्वस्थ्य सम्बन्धी समस्या होने की संभावना रहती है। ऐसे में खुद को फिट एवं तंदरुस्त रखने के लिए निम्न स्वादिष्ट चीजे खाए…
akhroot, walnut, अखरोट (Walnut)

अखरोट – Walnut

1 अखरोट (Walnut) :-

सर्दियों में अखरोट खाना बहुत फायदेमंद होता है, यह कोलेस्ट्राल को कम करने में कारगार साबित होता है। इसमें फायबर, प्रोटीन व विटामिन ए होता है। जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता करता है।
kaaju, Cashew, काजू (Cashew)

काजू – Cashew

2 काजू (Cashew) :-

काजू एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमे प्रचूर मात्रा में कैलोरी होती है। सर्दी में हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए ज्यादा कैलोरी की आवश्यकता होती है। काजू से हमे कैलोरी मिलती है। 3-5 काजू प्रति दिन खाना चाहिए।
Badam, Almonds, बादाम (Almond)

बादाम – Almond

3 बादाम (Almond) :-

बादाम हमारे दिमाग को चुस्त करता है। सर्दी के मौसम के दौरान इसे खाने से विटामिन इ, कैल्शियम, प्रोटीन मिलता है। इसे आप रातभर पानी में भिगो कर, सुबह इसके छिलके उतार कर खा लें या फिर इसको दूध में मिला कर पिए अथवा इसका हलवा भी बना कर सेवन कर सकते है।
Post, khaskhas, खसखस (Poppy Seed)

खसखस, पोस्त – Poppy Seed

4 खसखस, पोस्त  (Poppy Seed) :-

खसखस जिसे पोस्त के नाम से भी जाना जाता है, सर्दी व गर्मी दोनों मौसम में  लाभदायक है। इसे भिओ कर  खाने से दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। आप इसे दूध के साथ व फिर पोस्त/खसखस और केसर, बादाम का हलवा बना कर भी खा सकते हैं।
Anjeer, fig, अंजीर (Fig)

अंजीर – Fig

5 अंजीर (Fig) :-

अंजीर में आयरन होता है, जो खून बढ़ाने में सहायक होता है। अंजीर की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे सर्दियों  चाहिए।
Dhoodh, Milk, दूध (Milk)

दूध – Milk

6 दूध (Milk) :-

सर्दियों में रात को सोते समय दूध को अच्छे से उबाल कर उसमे  केसर, अंजीर, अदरक, खजूर,  हल्दी व मीठा स्वादानुसार दूध में डालकर पीना चाहिए। इसीसे सर्दी के मौसम में होने वाली सर्दी-खांसी व जुखाम से बचाव होता है।
च्यवनप्राश (Chyawanprash), Chawanprash, dabur

च्यवनप्राश – Chyawanprash

7 च्यवनप्राश (Chyawanprash) :-

च्यवनप्राश में आंवल, केसर, स्वर्णभस्म, लौहभस्म व गुणकारी मसाले दाल कर बनाया जाता है, इसे प्रतिदिन खाने से शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है, जिससे वायरल और फ़्लु इन्फेक्शन नहीं होता, पाचनतंत्र सही होता है व पुरेदिन स्फूर्ति बनी रहती है।
Khajoor, Pind Khajoor, पिंड खजूर (Dates)

 पिंड खजूर – Dates

8 पिंड खजूर (Dates) :-

खजूर में मिनरल्स, विटामिन के साथ आयरन भी होता हैं।  सर्दी के मौसम में प्रतिदिन 20-30 ग्राम खाना चाहिए। इसे गर्म पानी में भिगो कर अथवा दूध के साथ खा सकते है।
Gajak, Til papadi, गजक (Gajak)

गजक – Gajak

9 गजक (Gajak) :-

गजक को गुड़, तिल और मेवे से बनाई जाती है। गुड़ में फास्फोरस, आयरन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। तिल में वसा, प्रोटीन व कैल्शियम होता है। इससे ठण्ड के मौसम में शरीर को अधिक कैलोरी मिलती है और जिससे शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है।
गोंद लड्डू (Gond Ladoo)

गोंद लड्डू – Gond Ladoo

10 गोंद लड्डू (Gond Ladoo) :-

ठण्ड के मौसम में गोंद, मेवे के लड्डू लाभदायक होते है, क्योंकि यह सर्दियों में आसानी से पच जाते हैं। गोंद के एक  लड्डू में 290 से 340 कैलोरी होती है। सर्दियों में एक लड्डू रोज खाना चाहिए।
मिक्स दाल के लड्डू (Mix Dal Laddus)

मिक्स दाल  लड्डू – Mix Dal Laddus

11 मिक्स दाल  लड्डू (Mix Dal Laddus) :-

दाल प्रोटीन का प्रमुख स्त्रोत होता है। सर्दियों में हमारे शरीर को प्रोटीन की सख्त जरूरत होती है। यह शरीर की कमजोरी को दूर करता है, और शरीर को स्फूर्ति प्रदान करता है। दाल के लड्डू खाने से पुरुषो की कमजोरी ठीक होती है।
यह भी पढ़े:

Leave a Comment