व्हीटग्रास जूस के सेवन से मिलते है यह लाभ | Health Benefits of Drinking Wheatgrass Juice in Hindi

 
व्हीटग्रास यानी गेहूं के ज्वारे का नाम तो आपने सुना ही होगा इस से बना हुआ जूस आपकी सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। गेहूं की दूब यानी गेहूं के ज्वारे का रस अनेकों बीमारियों में जड़ी बूटियों की तरह काम करता है इसमें पाया जाने वाला विटामिन, एमिनो एसिड, मिनरल, क्लोरोफिल आदि कई जानलेवा बीमारियों से बचा कर हमें स्वस्थ और तंदुरुस्त रखते हैं। व्हीटग्रास जूस रोजाना एक गिलास पिया जाए तो यह एक सुरक्षा कवच की तरह हमारी रक्षा करता है।

  • गेहूं के दूब से घर पर आसानी से बनाएं व्हीटग्रास जूस।
  • सेहत के लिए अन्य सभी आहार से ज्यादा फायदेमंद है व्हीटग्रास जूस।
  • इसे रोजाना पीने से डायबिटीज, हार्ट की बीमारी, मोटापा, पाचन संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
 
तो आइए विस्तार में जानते हैं व्हीटग्रास जूस पीने से होने वाले अनेकों लाभ के बारे में…
 
Audio Format में सुनिए व्हीटग्रास के फायदे :
 
 

1.) रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है | Increases Immunity :-

गेहूं की घास का रस पीने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता की वजह से आसानी से शरीर में संक्रमण हो जाता है। बदलते मौसम में वायरल संक्रमण होने की संभावना बहुत ज्यादा होती हैं, लेकिन व्हीटग्रास जूस पीने से आवश्यक एंजाइम और एमिनो एसिड हमारी बॉडी को प्राप्त होता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
 

2.) खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है | Increases Hemoglobin in Blood :-

गेहूं की घास में प्रचुर मात्रा में क्लोरोफिन होता है जो हमारी शरीर में खून का उत्पादन बढ़ाता है और हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है। गर्भावस्था व अन्य बीमारियों के दौरान शरीर में होने वाली खून की कमी को ठीक करता है। इसलिए रोजाना एक गिलास ताजा व्हीटग्रास जूस पीना शुरू कीजिए। व्हीटग्रास में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स और कैंसर से आपके शरीर की रक्षा करता है।
 

3.) थायराइड हार्मोन को नियंत्रित रखता है | Controls Thyroid Hormone :-

थायराइड हार्मोन को नियंत्रित करने में सेलेनियम का बहुत अहम योगदान होता है। व्हीटग्रास में सेलेनियम पाया जाता है जिससे थायराइड हार्मोन नियंत्रण रहता है। अगर आपको थायराइड है तो यह आपके लिए बहुत अच्छा गुणकारी है रोजाना एक गिलास व्हीटग्रास जूस जरूर पीए।
 

4.) पाचन क्रिया को सुधारें | Improve Digestion :-

व्हीटग्रास में मौजूद एंजाइम, विटामिन बी, एमिनो एसिड आदि भोजन को पचाने में सहायक होते हैं इसके साथ ही व्हीटग्रास के रेगुलर सेवन से ब्लड सरकुलेशन ठीक रहता है जिससे हमारी पाचन क्रिया मजबूत होती है।
 

5.) त्वचा और आंख के लिए है फायदेमंद | Beneficial for Skin and Eyes :-

व्हीटग्रास जूस में क्लोरोफिल व विटामिन ए होता है जो आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद है। यह सोरायसिस व एग्जिमा जैसी त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए प्रभावी है। व्हीटग्रास जूस से आंखों की आई साइट्स बढ़ती है।
 

6.) मधुमेह में फायदेमंद | Beneficial in Diabetes :-

गेहूं के पत्तों के जूस में कार्बोहाइड्रेट को अवशोषित होने से रोकने का गुण होता है। जिससे शरीर में ब्लड शुगर यानी ग्लूकोज की मात्रा कंट्रोल होती है। हर रोज एक गिलास व्हीटग्रास जूस पीना डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है।
 

7.) लीवर को करे दुरुस्त | Fix The Lever Problems :-

आजकल की जीवन शैली में प्रदूषण, धूम्रपान, शराब, ऑइली और स्पाइसी खाना, पानी की अशुद्धि आदि से लीवर संबंधित समस्याएं हो जाती है। ऐसे में गेहूं के पत्तों का रस लीवर को अंदर से साफ करके इससे होने वाली बीमारियों से बचाता है।
 

8.) मुंह और गले के लिए फायदेमंद | Beneficial for Mouth and Throat :-

मुंह में दांतों से संबंधित समस्या मसूड़ों से खून आना, पायरिया, मुंह से बदबू आना आदि समस्या से छुटकारा पाने के लिए गेहूं के ज्वारे को कुछ मिनट तक चबाएं। इससे आप हमेशा के लिए इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसके साथ ही गले की खराश को दूर करता है और गले से संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
 
 

9.) पीरियड्स के दर्द में दिलाए राहत | Relieved Pain in Periods :-

पीरियड्स के दौरान होने वाले रक्त स्राव से महिलाएं अपने शरीर से बहुत सारे महत्वपूर्ण पोषक तत्व खो देती है। व्हीटग्रास जूस में आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दर्द को कम करते हैं और शरीर के पोषण संबंधित आवश्यकता को पूरा करता है साथ में नया खून बनाने में मदद करता है।
 

10.) प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है | Increases Fertility :-

आज की अनियमित जीवनशैली की वजह से प्रजनन क्षमता में काफी कमी हो रही है इस दौर में प्रजनन क्षमता का बेहतर होना महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। व्हीटग्रास जूस आपकी कामेच्छा को बढ़ाता है। व्हीटग्रास जूस शरीर के रक्त संचार को बढ़ावा देता है जिससे प्रजनन क्षमता और स्टेमिना दोनों बढ़ता है।
 

ऐसे बनाएं गेहूं के जवारे का रस | How to Make Wheat Sorghum Juice :-

ताजे कटे हुए गेहूं के ज्वारे को पानी से धोकर इन्हें मिक्सर या ग्राइंडर मैं थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट को जालीदार छलनी या सूती कपड़े से इसका रस बर्तन में निकाल ले। यह रस बनाते समय इसमें आंवला, नीम, गिलोय, तुलसी, शहद, अदरक आदि भी डाल सकते हैं जिससे इसके लाभ और ज्यादा बढ़ जाएंगे। लेकिन याद रहे इसमें नींबू और नमक बिल्कुल भी ना मिलाएं।
व्हीटग्रास जूस निकालने के बाद में इसे तुरंत पी लेना चाहिए, क्योंकि जूस के ज्यादा समय तक रहने पर इसमें उपस्थित विटामिन सी और क्लोरोफिल की सक्रियता कम हो जाती है। याद रखें इसे चाय की तरह सिप-सिप करके पीना चाहिए एक साथ एक घूंट में नहीं पीना चाहिए।
 
 
यह भी पढ़े – Also Read it :