गर्मियों में बेल का जूस पीने के फायदे | Benefits of Drinking Wood Apple Juice in Summer in Hindi

 
 
भगवान शंकर को चढ़ाए जाने वाले बिल्वपत्र के पेड़ (Bel Tree) पर लगने वाला फल को बेल के नाम से जाना जाता है। बेल को Wood Apple भी कहा जाता है। आयुर्वेद में बेल के फल को बहुत गुणकारी बताया गया है यह फल बाहर से बहुत कठोर होता है, लेकिन अंदर से बहुत मुलायम और गुदेदार होता है। 
गर्मियों के मौसम में होने वाली समस्याओं से बेल का जूस राहत देता है। यह फल हमें ना केवल ठंडक प्रदान करता है बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी देता है। हमारे वैदिक-पुराण में इसे दिव्य वृक्ष कहा गया है।
 
 

Audio format में सुनिए बेल के जूस के फ़ायदे:


बेल के जूस (Bael Fruit Juice)  के चमत्कारी फायदों के बारे में :-

 

1.) लू से बचाएं – Save from Loo :-

गर्मी के मौसम में गर्म तापमान की वजह से लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है, ऐसे में बेल का जूस पीने से हमारा शरीर आंतरिक रूप से ठंडा रहता है, जिससे गर्मी मे लू का असर नहीं पड़ता। गर्मी के मौसम में रोजाना एक गिलास बेल का जूस पीना चाहिए। 

 
 
 

2.) मुंह के छालों को करे ठीक – Cure Mouth Ulcers :-

गर्मी के मौसम में मुंह के छालों की समस्या होना आम बात है मुंह में छाले होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे गर्म तापमान, पाचन क्रिया का सही नहीं होना, पेट का साफ नहीं होना आदि। बेल का जूस शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ-साथ पेट को भी सही रखता है जिससे मुंह के छालों की समस्या में राहत मिलती है।

 

3.) कब्ज और गैस में राहत – Constipation and Gas Relief :-

आजकल की जीवन शैली और खानपान की वजह से पेट में गैस व कब्ज की समस्या होना आम बात है, कम उम्र के लोग भी इस समस्या से ग्रसित हैं, ऐसे में रोज एक गिलास बेल का जूस पीने से कब्ज व गैस की समस्या से राहत मिलती है।

 
 

4.) लीवर के लिए फायदेमंद – Beneficial for Liver :-

लीवर की कमजोर कार्य क्षमता के कारण बहुत सारे रोग हो सकते हैं। लीवर शरीर के विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालते हैं, इसलिए इससे स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। बेल के जूस में थायमीन, बीटा-कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे लिवर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना एक गिलास बेल का जूस जरूर पिए। 

5.) बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता – Increase Immunity :-

आज के इस समय में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखना बहुत जरूरी है, ताकि हम अन्य होने वाली बीमारियों से अपने आप को बचा सकें। बेल के जूस में इम्यूनो मोड्यूलेटरी का गुण पाया जाता है जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

 

6.) कोलेस्ट्रोल को करें कंट्रोल – Control Cholesterol :-

बेल का रस पीने से कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित रखने में काफी मदद मिलती है, बेल के जूस से ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहती है।

 

7.) दिल के मरीजों के लिए है फायदेमंद – Beneficial for Heart Patients :-

बेल का जूस हृदय को स्वस्थ रखने में कारगर है बेल में पाए जाने वाले कार्डियो प्रोटेक्टिव की वजह से हृदय को मजबूती मिलती है। गर्मी के मौसम में बेल के जूस में कुछ बूंदे देसी घी की डालकर पी सकते हैं जिससे हमारे दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

 
 

8.) शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाए – Protect The Body from Dehydration :-

गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन होना एक बहुत बड़ी समस्या है। अपने शरीर में पानी की कमी से बचाव के लिए बेल का जूस बहुत अच्छा विकल्प है, इसमें आप गुड और चीनी मिलाकर भी पी सकते हैं। यह ठंडक देने के साथ-साथ शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है।

  

9.) खून को करें साफ – Filter The Blood :-

खून की अशुद्धि के कारण त्वचा संबंधित समस्याएं होती है। बेल के जूस में गुनगुना पानी मिलाकर साथ में थोड़ा  शहद मिलाकर इसे रोज पीने से खून साफ होता है।

 

10.) गर्भावस्था के बाद मां के लिए लाभदायक – Beneficial for Mother After Pregnancy :-

बच्चे को जन्म देने के बाद एक मां के लिए बेल का रस बहुत फायदमंद है। बेल का जूस पीने से स्वास्थ्य बेहतर होता है और साथ ही ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जो मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद है। बेल का रस ब्रेस्ट कैंसर से भी बचाता है।

 
यह भी पढ़ें :-
 
 

2 thoughts on “गर्मियों में बेल का जूस पीने के फायदे | Benefits of Drinking Wood Apple Juice in Summer in Hindi”

Leave a Comment