अपनी सेहत व फिटनेस को बरकरार रखने के कुछ खास टिप्स | Some Special Tips to Maintain Your Health and Fitness in hindi

अपनी सेहत व फिटनेस को बरकरार रखने के कुछ खास टिप्सSome Special Tips to Maintain Your Health and Fitness in hindi

Some Special Tips to Maintain Your Health and Fitness

Health and Fitness


  • फिट रहने के लिए अपनी बुरी आदतों को पहचानें और उन्हें छोड़ने की कोशिश करें।
  • दिन की शुरुआत सेहतमंत नाश्ते के साथ करें इससे आपको ऊर्जा मिलेगी।
  • नींद पूरी ना होने से शरीर के मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है।
  • व्यायाम ना सिर्फ शारीरिक रुप से फिट रखता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालता है।


आपकी सेहत काफी हद तक आपके हाथ में होती है। अगर आप अपनी जीवनशैली को नियमित रखें और छोटी-छोटी बातों का खयाल रखें तो आप लंबे समय तक स्‍वयं को फिट रख सकते हैं।

फिट रहने के लिए अच्छी व स्वस्थ आदतें अपनायें। सेहतमंद होने का अर्थ है शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक रुप से फिट होना। यह तभी संभव है जब आप अपनी सोच और जीने का अंदाज बदलेंगे। जानिए हमारे साथ स्‍वस्‍थ रहने के कुछ खास नुस्खों के बारे में :-

1.) बुरी आदत बदल डालो | Change Bad Habit :-

आपकी आदतें ही आपका स्‍वास्‍थ्‍य बनाती या बिगाड़ती हैं। तो, सबसे पहले अपनी आदतें सुधारें। अगर आपको धूम्रपान व नशे की लत है तो उसे तुरंत छोड़ दें। ये आदतें आपके शरीर को अंदर से कमजोर बनाती हैं। इसके अलावा अपने आहार में भी कुछ जरूरी बदलाव कर आप स्‍वयं को फिट रख सकते हैं। चीनी, जंक फूड, कैफीन के ज्यादा प्रयोग से बचें। इन सब चीजों के ज्यादा प्रयोग से आपकी सेहत को खतरा हो सकता है।
 

2.) शारीरिक जांच है जरूरी | Physical Testing is Necessary :-

वर्ष में एक बार अपनी शारीरिक जांच जरूर करवाएं। इस जांच के जरिए आपकी फिटनेस के बारे में पता लगाया जा सकता है। स्वस्थ महसूस करने के बाद भी ये जांच जरूर करवानी चाहिए। इससे आप स्वास्थय से जुडी गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं।
 

यह भी पढ़े : एक्‍ने की समस्‍या से निपटने के लिए आजमायें आयुर्वेद | Treatment of Pimples and Acne with Ayurveda

3.) अधूरी नींद बिगाड़े सेहत | Incomplete Sleep Deteriorates Health :-

अधूरी नींद मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है। नींद पूरी ना होने पर इसका असर मेटाबॉलिज्म, मूड, एकाग्रता व याद्दाशत पर भी पड़ता है। इसके अलावा जो लोग रात को ठीक से नहीं सो पाते हैं उनकी प्रतिरोध क्षमता व हृदय स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। पर्याप्त नींद लेने से आपका शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है।
 
 
GYM Exercise, workout
Exercise is Keep You Fit


4.) व्यायाम रखे फिट |
Exercise is Keep You Fit :-

आपको फिट व हेल्दी बनाए रखने में व्यायाम की अहम भूमिका होती है। नियमित रुप से व्यायाम हृदय संबंधी समस्याओं से बचाने के साथ ही हृदय व फेफड़ों को मजबूत बनाता है। व्यायाम से शरीर का लचीलापन बढ़ता है जिससे चोट लगने की संभावना कम होती है। इसके अलावा व्यायाम तनाव के स्तर को भी कम करता है।

5.) स्वस्थ खाएं स्वस्थ रहें | Eat Healthy Stay Healthy :-

अपने आहार में हरी सब्जियों, फलों व अनाज से बनी हुई चीजों को शामिल करें। सेहतमंद रहने में प्रोटीन का सेवन जरूरी है इसलिए अपने आहार में मछली, टोफू व बीन्स आदि को शामिल करें। हमेशा संतुलित आहार लें ओवरइटिंग से बचें। स्नैक्स में फल, सलाद या स्प्राउट्स जैसी चीजों को शामिल करें। प्रोसेस्ड फूड या कृत्रिम मिठास वाली चीजों को खाने से बचें।
 

यह भी पढ़े : अच्छी नींद के 14 टिप्स | 14 Tips For Sound Sleep

6.) नाश्‍ता करना ना भूलें | Don’t Forget to have Breakfast :-

दिन की शुरुआत से पहले सेहतमंद नाश्ता आपको दिनभर फिट रखने में मदद करता है। नाशता से शरीर को ऊर्जा मिलती है जिससे आप शारीरिक व मानसिक रुप से अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं। नाशते लेने से शरीर में शुगर का स्तर समान्य रहता है।

7.) पानी करे शरीर की सफाई | Water Cleanses The Body :-

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। पानी पीने से शरीर में जमा विषैले पदार्थ आसानी से यूरीन के जरिए बाहर निकल जाते हैं। दिन भर में कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। इससे शरीर की प्राकृतिक रुप से सफाई होती है और पाचन शक्ति भी ठीक रहती है।
 

Also Read It:

6 thoughts on “अपनी सेहत व फिटनेस को बरकरार रखने के कुछ खास टिप्स | Some Special Tips to Maintain Your Health and Fitness in hindi”

Leave a Comment