Aam Panna – आम पन्ना – केरी पानी के फायदे, नुकसान व बनाने की विधि | Raw Mango Panna – Keri Water’s Benefits, Disadvantage and Recipe in Hindi

केरी पानी को आम पन्ना, आम झोरा, Aam Panna drink आदि अनेको नामों से जाना जाता है। कच्चे आमों से बनने वाला यह पेय भारत में बहुत लोकप्रिय है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद व सुगंध इसे बहुत स्वादिष्ट व लोकप्रिय बनाती है और यह स्वास्थय के लिए भी बहुत गुणकारी होता है। कैरी पानी का सेवन गर्मियों में किया जाता है। गर्मियों के दौरान शरीर को आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स (Electrolytes) व ठंडक देता है और हमारे शरीर को हाइड्रेट (Hydrate) रखता है। 

गर्मियों की दोपहर को एक गिलास आम पन्ना पीने से थकान दूर होती है और हमे तरोताज़ा कर देती है। 

आम पन्ना के फायदे – Benefits of Aam Panna in hindi

आम पन्ना कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate), विटामिन ए (Vitamin A) विटामिन बी1, बी2 (Vitamin B1, B2) और विटामिन सी (Vitamin C) होता है। इसके साथ इसमें आयरन (Iron), सोडियम (Sodium), पोटैशियम (Potassium), मैगनीशियम एवं कैल्शियम (Calcium) होता है। साथ ही एक गिलास आम पन्ना में लगभग 180 कैलोरीज (Calories) होती है।

aam panna benefits

1.) गर्भावस्था में फायदेमंद – Beneficial in Pregnancy :-

गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले पेय पदार्थो में से आम पन्ना एक है। आम पन्ना में फोलेट पाया जाता है जो गर्भ में पल रहे बच्चे को ठीक से बढ़ने में मदद करता है और बच्चे को जन्म दोषों से बचता है। गर्मी में गर्भवती महिलाओं क लिए आम पन्ना बहुत गुणकारी है।

 

यह भी पढ़े : गर्मियों में छाछ पीने के फायदे | Benefits of Drinking Buttermilk in Summer

 

2.) गर्मियों में फायदेमंद – Beneficial in Summer :

गर्मियों में दोपहर तक हम अपने शरीर के बहुत सारे इलेक्ट्रोलाइट्स को खो दते हैं विशेष रूप से सोडियम जो पसीने के रूप से शरीर से बाहर निकल जाता है। हमारे शरीर के लिए इलेक्ट्रोलाइट बहुत महत्वपूर्ण है, दिन भर के कार्य करने के लिए हमें यह ऊर्जा देता है, थकान दूर करता है और पीएच लेवल को संतुलित रखता है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन और लू, घमौरिया जैसी समस्याएं बहुत ज्यादा होती है एक गिलास आम पन्ना पीने से हम इन सब समस्याओं को अपने से दूर रख सकते हैं।

3.) एनीमिया के लिए फायदेमंद – Beneficial for Anemia :

हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर तथा लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या एक निश्चित स्तर से नीचे हो जाती है तब एनीमिया होता है। एनीमिया होने के कारण हमारी कोशिकाओं को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता और थकान, सांस लेने में दिक्कत ओर शरीर में सुस्ती जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है गर्मियों में यह समस्या सबसे ज्यादा होती है। आम पन्ना एनीमिया के लिए लाभदायक है।

 

यह भी पढ़े : डॉक्‍टर भी देते हैं इन घरेलू नुस्‍खों को आजमाने की सलाह | Doctors Also Advise to Try These home Remedies

 

4.) आम पन्ना बढ़ाए रोग प्रतिरोधक क्षमता – Increase Immunity from Mango Panna :

आम पन्ना पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है, आम पन्ना को नियमित रूप से पीने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है और यह पोषक तत्व हमारे शरीर को कीटाणुओं और इन्फेक्शन से लड़ने के लिए मजबूत करता है।

 

5.) एसिडिटी को करें ठीक – Treatment Of Acidity :

आम पन्ना हमारे डाइजेशन और पेट के लिए बहुत लाभदायक है। आम पन्ना में मौजूद एसिड हमारे पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है साथ ही हमारी आंतों को ठीक करता है। जिससे एसिडिटी, गैस, अपच ओर सीने में जलन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

 

6.) खून से संबंधित विकारों के लिए फायदेमंद – Beneficial for Blood Disorders :

कच्ची कैरी में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो खून को साफ करते हैं। यह रक्त कोशिकाओं को शुद्ध करता है और साथ ही नई लाल रक्त कोशिकाओं को निर्माण करने में सहायक होता है। केरी पानी खून की अशुद्धियों से होने वाली समस्याएं से आसानी से बचा सकता हैं।

7.) पाचन क्रिया को करें ठीक – Cure Digestion :

गर्मियों के मौसम में भूख बहुत काम लगती है व कुछ भी खाने पीने का मन नहीं करता है। ऐसे में पाचन संबंधित समस्याएं होना आम बात है और कब्ज, दस्त, अपच, बवासीर जैसी समस्याएं को बढ़ावा मिलता है। आम पन्ना पीने से ऐसी समस्याओ से आराम  मिलता है और पाचन क्रिया ठीक होती  है।

आम पन्ना के नुकसान – Disadvantage of Aam Panna in Hindi

किसी भी चीज का उपयोग एक निश्चित मात्रा में ही सही रहता है, एक निश्चित मात्रा से अधिक उपयोग करने से लाभ देने की बजाय नुकसान दे सकता है इसलिए आम पन्ना को भी एक सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए गर्मियों के मौसम में आम पन्ना दिन भर में एक गिलास पीना चाहिए। आम पन्ना में अधिक मात्रा में कैलोरी (Calories) होती है जो मधुमेह (Diabetes) रोगियों के लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए डायबिटीज रोगी आम पन्ना को बिना चीनी के पी सकते है।  कुछ लोगों को खटाई से एलर्जी (Allergy) होती है, उन लोगों को भी आम पन्ना ज्यादा नहीं पीना चाहिए।

 

यह भी पढ़े : चावल के पानी (मांड) के अद्भुत फायदे | The Amazing Benefits of Rice Water

 

केरी पानी / आम पन्ना बनाने की विधि – Kerry Water / Aam Panna Recipe in Hindi

How To Make Aam Panna

 

आम पन्ना सामग्री – Aam Panna Ingredients

  • कच्चा आम – केरी 
  • पिसा हुआ जीरा
  • काला नमक
  • चीनी
  • पुदीने की पत्तियां

 

ऐसे बनाएं केरी पानी – Make Kerry Water | Aam Panna

 

  • सबसे पहले कच्चे आम को प्रेशर कुकर में डालकर थोड़ा सा पानी डालकर 3-4 सीटी तक इसको उबालें।
  • अब इसे ठंडा होने के बाद में कच्चे आम के छिलकों को हटा लें।
  • कच्चे आम में जीरा पाउडर, काला नमक, चीनी और स्वाद के अनुसार नमक मिक्स कर लें।
  • आम पन्ने का स्वाद और फ्लेवर बढ़ाने के लिए इसमें आप पुदीने की पत्तियां भी डाल सकते हो।
  • अब इसमें पानी डालकर मिक्सी या ब्लेंडर में इसको ब्लेंड कर लें। और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
  • स्वादिस्ट आम पन्ना तैयार है। 

Also Read :