गर्मियों में छाछ पीने के फायदे | Benefits of Drinking Buttermilk in Summer in Hindi

आयुर्वेद में छाछ को सात्विक और सुपाच्य आहार माना गया है। इसे  मानव जाति के लिए अमृत बताया गया है, गर्मियों में नियमित छाछ पीने से पेट का भारीपन, अपच, एसिडिटी, मोटापा जैसी अनेको समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। छाछ पीने से लू नहीं लगती और यह हमारे शरीर को डिटॉक्स भी करता है। 

गर्मियों में पनीर, दही, मठ्ठा व छाछ बहुत उपयोगी है। इन सब में  छाछ सबसे ज्यादा लाभदायक है। 

Audio Format में सुनिए छाछ के फ़ायदे। 

 

आईये जानते है छाछ हमारे लिए कितनी गुणकारी है :-

1.) पाचन क्रिया सुधारे – Improve Digestion :- 

छाछ पीने से मसालेदार, तेलिये व तीखे भोजन से होने वाली जलन और एसिडिटी से आराम मिलता है। और साथ ही अपच, गैस, आफरा जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। जिन्हे बहुत ज्यादा गर्मी लगती है व लू लगती है उन्हें छाछ नियमित रूप से पीनी चाहिए। छाछ में जीरा, कला नमक मिला कर पी सकते है। जिनकी पाचन क्रिया सही नहीं है उनके पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए आप एक गिलास छाछ में एक छोटा चम्मच अविपत्तिकर चूर्ण मिला कर खाना खाने के बाद नियमित रूप से लेना चाहिए। 

पतंजलि, डाबर, बैद्यनाथ का अविपत्तिकर चूर्ण उच्च गुणवत्ता का होता है जिन्हे आप नीचे दिए गए link से डिस्काउंटेड रेट में प्राप्त कर सकते है।

  

2.) कब्ज को करे ठीक – Cure Constipation :-

अनियमित खान पान से कब्ज होना आम बात है, आज के समय में 10 लोगो में से 5-7 लोगो को कब्ज की समस्या रहती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आप नियमित रूप से छाछ में पीसी हुई अजवायन को मिला कर पीना शुरू कर दीजिये।


अगर आपको रूटीन में कब्ज की परेशानी रहती है  तो आप IMC हर्बल की Fresh Morning Tablet जो आयुर्वेद पर आधारित है और कब्ज का रामबाण उपाय है। इसे को सोने से पहले गर्म पानी के साथ लेना चाहिए। IMC Fresh Morning Tablet नीचे दी गयी link से डिस्काउंटेड रेट में प्राप्त कर सकते है।                                                        

3.) एसिडिटी से पाए छुटकारा – Get Rid of Acidity :-

गर्मियों में एसिडिटी की समस्या बहुत लोगो को होती है छाछ में नमक, जीरा, काली मिर्च अथवा अविपत्तिकर चूर्ण मिला कर पीने से एसिडिटी से छुटकारा पाया जा सकता है। एसिडिटी से पेट में होने वाली जलन को शांत कर के आराम देता है।


यह भी पढ़े : एलोवेरा जूस के लाभ – Benefit of Aloevera Fibrous Juice 



4.) मजबूत हड्डियां – Strong Bones :-

दही में पानी मिला कर बनायीं गयी छाछ में सभी पोषक व जरुरी तत्व होते है। इसमें प्रचूर मात्रा में कैल्शियम होता है, कैल्शियम हमारे शरीर की हड्डियों और दाँतों को मजबूत करने के लिए जरुरी होता है। अगर आप चाहते हे की आपके बच्चों की हड्डिया व दांत स्वस्थ रहे तो नियमित रूप से उन्हें छाछ पिलाये। छाछ में मौजूद कैल्शियम बोन टिश्यू को सोख लेती है जिससे बोन डेन्सिटी को बनाये रखने में मदद मिलती है।


5.) सनबर्न से दिलाए आराम – Relax from Sunburn :-

अगर आपकी त्वचा धुप की वजह से लाल हो गई और जलन कर रही है तो छाछ में सामान मात्रा में टमाटर और बेसन मिला कर एक लेप बना ले  और सनबर्न पर लगाए। यह त्वचा को ठंडक देने के साथ साथ जलन को भी ठीक करता है।


यह भी पढ़े : अजवाइन के पानी से भगाये मोटापा | Reduce Obesity with Celery Water 

 

6.) विटामिन के गुण – Properties of Vitamins :-

बटर मिल्क (छाछ) में विटामिन बी काम्प्लेक्स, विटामिन के, विटामिन डी, विटामिन सी पाए जाते है।  विटामिन्स की कमी की वजह से होने वाली कमजोरी और एनीमिया जैसी बिमारियों को दुर करने के लिए छाछ बहुत अच्छा विकल्प है।


7.) मोटापा करे दूर – Reduce Obesity :-

बहुत लोगो का यह मानना है, बटरमिल्क है तो इसमें फैट और कैलोरीज बहुत ज्यादा होगी, लेकिन इसमें दूध की तुलना में फैट बहुत कम होता है। बटरमिल्क (छाछ) में काला नमक, पीसी हुए अजवायन मिलाकर  पीने से मोटापा कम होता है।


8.) रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये – Increase Immunity :-

छाछ में अच्छे बैक्टीरिया और कार्बोहाइड्रेट्स (Carbohydrates) होते है जो हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है। 


Also Read it :