क्यों आ जाती है शरीर में सूजन ? Why does the body swell ?

Health, Fitness, Beauty Tips, Home Remedies, Weight Loss, Swelling problems
 Why does the body swell ?
 
हर किसी को शरीर में सूजन का सामना कभी ना कभी तो करना ही पड़ता है। जब यह समस्या गंभीर रूप ले लेती है तो काफी दर्द और तकलीफ होती है। ज्यादा नमक के सेवन से शरीर में पोटेशियम और मिनरल्स की कमी की वजह से भी सूजन आ सकती है।
 
हमारी एक समान दिनचर्या होने के बाद में कई बार रातों-रात ऐसा क्या हो जाता है जिससे हमारे शरीर पर सूजन आ जाती है और सूजन की वजह से कई बार हमें चलने फिरने और कपड़े के बटन बंद करने में भी तकलीफ होती है।
 
चिकित्सकीय भाषा में इस स्थिति को ओडिमा (Edema disease) आसान शब्दों में सूजन कहते हैं। हमारे शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी की निकासी यानी पेशाब नहीं लगने से पूरे शरीर में पानी की अधिकता हो जाती है और ऐसी स्थिति में पूरी बॉडी पर सूजन दिखने लग जाती है और महसूस होती है। आज की जीवनशैली में 20-30% लोगों को यह समस्या रहती है।

ओडिमा (Edema) इसमें कभी-कभी पूरे शरीर पर समान रूप से सूजन होती है तो कभी शरीर के किसी अंग पर सूजन आ जाती है और कई बार कुछ घंटों के बाद सूजन अपने आप कम हो जाती है।
वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. अग्रवाल के अनुसार, ‘अस्थाई ओडिमा से सेहत को नुकसान नहीं होता, पर पेट या शरीर के किसी भी अंग में एक सप्ताह से ज्यादा सूजन रहने पर डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी हो जाता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ऐसे मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में वसा का अनुपात ज्यादा होता है और वसा कोशिकाएं अतिरिक्त पानी संचित कर लेती हैं।’
 

क्यों आ जाती है शरीर में सूजन ? Why does the body swell ?

शरीर पर सूजन आने के कई कारण हो सकते हैं हृदय से संबंधित बीमारियां, असंतुलित हारमोंस, किडनी की समस्या, स्टेरॉइड दवाओं के सेवन की वजह से भी ऐसा हो सकता है दरअसल इन सभी स्थितियों में हमारी किडनी में सोडियम संचित कर लेती है। एक उम्र के बाद पेशाब कम लगने के कारण पैरों में सूजन आना शुरू हो जाता है।
कुछ महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान ओइस्ट्रोजेन हार्मोन बढ़ने लगा जाता है, जिसकी वजह से किडनी ज्यादा पानी रोकने लगती है। हमारी दिनचर्या व भोजन आदि भी edema की वजह बन सकती है।
 

1.) शरीर में पानी की कमी न हो | insufficiency of water in Body (Dehydration) :-

शरीर पर सूजन की समस्या के दौरान कई लोग कम पानी पीने की गलती करते हैं। कम पानी पीकर ओडिमा (Edema) को ठीक नहीं किया जा सकता जब शरीर पर सूजन होती है तो डीहाइड्रेशन (Dehydration) होने के चांसेस बहुत ज्यादा होते हैं इस दौरान पर्याप्त पानी पीना चाहिए। इस दौरान कैफीन युक्त चीजों से परहेज करना चाहिए क्योंकि कैफीन के सेवन से शरीर में पानी की कमी बढ़ती है।
 
 
2.) मूत्रवर्धक औषधियां | Diuretic Drugs :-
ड्यूरेटिक्स ऐसी औषधि को कहा जाता है, जिसके सेवन से मूत्र की मात्रा बढ़ जाती है। शरीर से अतिरिक्त पानी बाहर निकालने के लिए डॉक्टर कई बार इसकी सलाह देते हैं, लेकिन इसका उपयोग वजन कम करने वाली दवा में नहीं करना चाहिए। ऐसे में हमें घरेलू उपाय अपनाने चाहिए हर्बल चाय पीएं, अजवाइन की चाय सबसे अच्छी मानी जाती है, खाने पीने में गाजर शतावरी प्याज टमाटर ककड़ी आदि लाभदायक होती है।
 

3.) ज्यादा नमक है हानिकारक | More salt :-

नमक में सोडियम पाया जाता है। हमारे शरीर में पानी को संतुलित रखने में सोडियम और पोटेशियम की बहुत अहम भूमिका होती है, पर दुर्भाग्यवश हम सोडियम की मात्रा जरूरत से ज्यादा ले लेते हैं। सोडियम शरीर में पानी को रोक के रखने का जिम्मेदार होता है और यही वजह है कि रात को नमक वाले पॉपकॉर्न खाने से सवेरे आंखों और शरीर में सूजन महसूस होती है। डाइट से नमक पूरी तरह से नहीं हटाना है, सोडियम और पोटेशियम दोनों को बराबर मात्रा में रखना है इसलिए ज्यादा नमक खाने से बचें।
 

4.) वजन घटाएं | Reduce Weight :-

मोटापा अन्य बीमारियों के लिए निमंत्रण है। मोटापे के शिकार महिलाओं में ओइस्ट्रोजेन का स्तर ज्यादा होता है, शरीर में जमा वसा ओइस्ट्रोजेन के स्राव करने लगती है। ज्यादा वजन वाले लोगों को खूब सारा पानी और लिक्विड लेना चाहिए और कम से कम नमक खाना चाहिए। उन्हें एक कैलोरी चार्ट बनाना चाहिए उसी के आधार पर अपना खाना पीना करना चाहिए। अन्य सभी बीमारियों से बचने के लिए वजन को नियंत्रित रखें और इसे बढ़ने ना दें।
 

5.) सावधानी बरतें | Be Careful :-

शरीर फूलना व सूजन आना, यह किसी गंभीर समस्या या बीमारी की शुरुआत के लक्षण हो सकते है इसे कभी नजरअंदाज ना करें फेफड़े, लीवर, किडनी से संबंधित बीमारियां जैसे अर्थराइटिस, थकान, सिरोसिस आदि रोगों के लक्षण शरीर में सूजन होना हैं। ऐसे में अगर लंबे समय तक शरीर पर सूजन रहे तो किसी योग्य चिकित्सक से सलाह जरूर करें।
 
6.) तनाव कम लें | Reduce Stress :-
आज के समय में तनाव हर किसी के जीवन का हिस्सा बन गया है तनाव होने से हमारे मस्तिष्क पाचन क्रिया को नज़रअंदाज़ कर देता है जिससे स्थिति सामान्य होने तक पाचन क्रिया सही नहीं रहती और ऐसी स्थिति में पेट तक रक्त प्रवाह भी कम हो जाता है और पेट में सूजन महसूस होती है। तनाव कम करने के लिए योगा, व्यायाम, ध्यान लगाएं व जरूरत पड़े तो किसी विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाएं और अपने आप को हर परिस्थिति के अनुकूल बनाएं जिससे दिमाग पर तनाव कम रहे।
 

7.) कसरत करें | Do Workout :-

अपने आप को हर तरह से फिट रखने के लिए कसरत करना बहुत लाभदायक है। रोजाना कसरत करने की आदत डालें जिससे आपका वजन नियंत्रित रहेगा साथ ही शरीर के विषाक्त पदार्थ पसीने के रूप में बाहर आएंगे जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। टहलना, डांस करना, स्विमिंग करने आदि एक्टिविटीज अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं जिससे शरीर में अधिक पानी आसानी से निकल जाएगा, वजन भी कम होगा, आलस व थकान नहीं होगी।
 
 

8.) पोटैशियम है जरूरी | Potassium Is Important :-

पोटेशियम हमारे शरीर की मांसपेशियों तंत्रिकाओं नसों आदि को नियंत्रित करने में काफी उपयोगी है यह कोशिकाओं से पानी निकालने के अलावा शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखने में भी जरूरी है इसी वजह से डॉक्टर सोडियम के साथ-साथ पोटेशियम की उपयोगिता पर भी जोर देते हैं और ऐसी डाइट लेने की सलाह देते हैं जिस में पोटेशियम की मात्रा हो। हमारे शरीर में पोटेशियम के साथ-सथ
मिनरल्स व विटामिन की भी बहुत अहम भूमिका होती है शरीर में वसा का संतुलन बनाए रखने में विटामिन बी सिक्स काफी सहायता करता है। ब्राउन राइस व रेड मीट विटामिन बी-6 के अच्छे स्रोत हैं।
विटामिन बी-5, कैल्शियम और विटामिन D शरीर से अतिरिक्त पानी को बाहर करने में मदद करते हैं। विटामिन D के लिए नियमित धूप का सेके।
 
  •  पोटेशियम की पूर्ति के लिए अखरोट बादाम मूंगफली आदि खाना चाहिए।
  • कैल्शियम की पूर्ति के लिए रोजाना दूध पिए। दही, मछली, हरी पत्तियां और सब्जियों व अंजीर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है।
  • मैग्नीशियम की पूर्ति के लिए आलू, सेव, जामुन, आम, आलू, बुखारा, आंवला, अमरुद, बदाम आदि का सेवन करें।
 
यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके अपनी राय जरूर दें और साथ ही आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो कमेंट में सवाल जरूर पूछें। हमें आपकी सहायता करके खुशी होगी।

Also Read it: